Sunday, May 4, 2025

कासगंज में महिला वकील की अगवा कर हत्या,नहर में मिला शव,वकीलों में आक्रोश

कासगंज। महिला अधिवक्ता का इस प्रकार से अपहरण और हत्या होना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं भी पैदा करता है। जहा कासगंज में दीवानी परिसर से मंगलवार दोपहर लापता हुईं महिला अधिवक्ता का शव बुधवार रात नौ बजे सहावर क्षेत्र की नहर में बरामद हुआ। शव बुरी तरह फूल चुका था और कपड़े नहीं थे। चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए। मामला अपहरण के बाद हत्या का बताया जा रहा है। बुधवार को दीवानी में कामकाज ठप रखने वाले अधिवक्ताओं का आक्रोश बढ़ गया है। माधवपुरी नदरई गेट निवासी बीएस तोमर की पत्नी मोहिनी सिंह तोमर जिला न्यायालय में फौजदारी की अधिवक्ता थीं। मंगलवार सुबह 10 बजे वे रोज की तरह घर से स्कूटी लेकर कोर्ट गई थीं।

बता दें कि जिला सत्र न्यायालय के चैंबर से मंगलवार की दोपहर लापता हुई महिला अधिवक्ता का शव बुधवार की देर रात कासगंज की हजारा नहर में मिला। शरीर के कई जगहों पर चोट के निशान भी मिले हैं। पति ने हत्या की आशंका जताई है। एसपी समेत अन्य पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

नदरई गेट के माधोपुरी कॉलोनी के बृजेंद्र तोमर की पत्नी मोहिनी तोमर कासगंज जिला सत्र न्यायालय में अधिवक्ता हैं। बृजेंद्र तोमर ने मंगलवार को कासगंज सदर कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि वह मंगलवार की दोपहर पत्नी को दोपहर 2 बजे कार से न्यायालय में उनके चैंबर तक छोड़ा था। शाम होने के बाद मोहनी तोमर घर नहीं लौटीं। मोबाइल भी लगाचार ऑफ जा रहा है।

[irp cats=”24”]

पुलिस की कई टीमें लापता अधिवक्ता की तलाश में जुट गईं। इसके बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। परिवार के लोग भी अपने स्तर से खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था. महिला अधिवक्ता के लापता होने की सूचना कासगंज में आग की तरह फैल गई। इसके बाद तमाम व्यापारिक संगठनों ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन से जल्द तलाशने की गुहार लगाई थी। अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद किए थे।

इस बीच अगले दिन बुधवार की देर रात पुलिस को किसी महिला का शव कासगंज की सहावर कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा नहर में होने की सूचना मिली। इसके बाद कासगंज एसपी अपर्णा रजत कौशिक भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। गोताखोरों को बुलवा कर शव को बाहर निकलवाया गया। बृजेंद्र तोमर ने शव की शिनाख्त पत्नी मोहिनी तोमर के रूप में की। महिला अधिवक्ता के शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं. पति की ओर से हत्या के आरोप लगाए गए हैं।

 

एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले में गहनता से छानबीन कर रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे। उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय