Tuesday, May 13, 2025

गाजियाबाद में वंदे भारत फैक्ट्री के पेंट शॉप में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी की एक फैक्ट्री के पेंट शॉप में भीषण आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।

गाजियाबाद में चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि थाना ट्रॉनिका सिटी के सेक्टर बी2 ट्रोनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में वंदे भारत इलेक्ट्रिकल व्हीकल फैक्टरी है। इसके इलेक्ट्रिकल व्हीकल में पेंट का काम होता था। इसमें पेंट शॉप में आग लगी है। यह पेंट शॉप टीन शेड के अंदर है।

आग की सूचना ट्रोनिका सिटी फायर स्टेशन को मिली। तत्काल दो दमकल की गाड़ियां ट्रोनिका सिटी फायर स्टेशन से और एक दमकल की गाड़ी साहिबाबाद फायर स्टेशन से मौके पर रवाना की गई।

मौके पर पहुंचकर दमकलकर्मियों ने देखा कि आग बेहद भीषण है। तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच की जा रही है। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय