Monday, May 19, 2025

गाजियाबाद में दो ऑयल कंपनी में लगी आग, मेरठ और नोएडा से बुलाई दमकल

गाजियाबाद। मुरादनगर में बीती रात एक बड़ा आग लगने का हादसा हो गया। मुरादनगर में सोमवार रात 12 बजे मनोटा में स्थित दो फैक्टरियों में भीषण आग लग गई। मनोटा गांव की पवनपुरी औद्योगिक क्षेत्र शिवा ऑयल के नाम से दो कंपनी हैं। दोनों कंपनियां पास-पास है। दोनों में भीषण आग लग गई।

 

फैक्टरी में तेल के ड्रम से शुरु हुई आग ने कुछ देर में पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की जानकारी मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो सकी। सुबह चार बजे आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इससे आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया गया। आग ने पास की एक इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

 

 

आग की विकरालता को देखते हुए मेरठ और नोएडा से दमकल गाड़ियों को बुलाना पड़ा। जिस इमारत ने आग पकड़ी वो बीआर एग्रो कंपनी की है। आग की भयावहता को देख आसपास के जिलों में दमकल वाहनों को अलर्ट पर रखा गया। आग लगने का कारण का पता लगाया जा रहा है। आग पर सुबह 11 बजे काफी हद तक काबू पाया जा सका।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय