Monday, April 21, 2025

नोएडा में चलती कार में लगी आग, एचआर महिला मैनेजर को पुलिस ने कार से सकुशल बाहर निकाला

नोएडा। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-120 के पास स्थित मिलेनियम स्कूल के समीप आज एक कार में आग लग गई। इस घटना में कार चला रही एक नामी कंपनी की एचआर महिला मैनेजर आग में फंस गई। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-113 पुलिस ने महिला को जलती कार से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई। इस घटना में कार जलकर खाक हो गई है।

 

थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह को रूपाली घोष नामक महिला एक कार में सवार होकर कहीं जा रही थी। जैसे ही वह मिलेनियम स्कूल के पास पहुंची उसकी कर में अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना में महिला कार के अंदर फस गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जलती कार से महिला को सकुशल बाहर निकाला।

 

 

इस घटना में कार पुरी तरह से जल गई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि कार में सीएनजी लगी थी। कार का पेट्रोल का पाइप लीक हो गया था, जिसकी वजह से कार में आग लगी है। उन्होंने बताया कि महिला नोएडा के सेक्टर-80 में स्थित एक नामी कंपनी में एचआर मैनेजर के रूप में काम करती हैं। जलती कार से महिला को  सकुशल बचाने पर महिला ने पुलिस की कार्रवाई की भूरि भूरि प्रशंसा की है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा के अधिवक्ताओं ने बार सभागार में डॉ अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, विचार गोष्ठी का आयोजन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय