Thursday, May 15, 2025

मेरठ में क्रिकेट बैट के गोदाम में आग लगी,दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू 

मेरठ। थाना टीपी नगर क्षेत्र की गुप्ता कॉलोनी रघुकुल विहार स्थित नीटको ट्रांसपोर्ट नीटको लॉजिस्टिक्स के क्रिकेट बैट के गोदाम में भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रांसपोर्ट कंपनी के अंदर रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया ।

 

 

बताया गया कि ट्रांसपोर्ट नगर के गुप्ता कॉलोनी रघुकुल विहार में विजय कोचर का नीटको को लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड का गोदाम और ऑफिस बना हुआ है। गोदाम में बच्चों के क्रिकेट बैट बनते हैं। शनिवार रात कंपनी के मैनेजर नागेश कुमार शर्मा गोदाम बंद करके घर गए थे। देर रात एक बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके गोदाम में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

 

 

गोदाम में आग लगते ही आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। मौके पर पहुंची परतापुर की फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। सीओ ब्रह्मपुरी प्रमोद कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय