Sunday, May 18, 2025

मेरठ में रैपिड स्टेशन में लगी आग, नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

मेरठ। पल्लवपुरम स्थित दुल्हैड़ाचुंगी पर बुधवार को निर्माणधीन रैपिड के स्टेशन में आग लग गई। आग लगने पर वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रेफिक को रोक दिया। जिस कारण हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन हो गई।

 

निर्माणधीन रैपिड स्टेशन पर बुधवार को कर्मचारी सरिया बांध रहे थे। सरिया बांधने के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने के बाद कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर नीचे उतरे और अन्य कर्मचारियों को सूचना दी। एकत्रित हुए कर्मचारियों हाइड्रा मंगाकर खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय