Tuesday, June 25, 2024

सहारनपुर: घर में जलती हुई मोमबत्ती से लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

सहारनपुर (नागल)। सहारनपुर जनपद के नागल क्षेत्र के गांव बडूली में एक घर में जलती हुई मोमबत्ती के कारण आग लगने से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने पुलिस-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पापीन पुत्र नाथीराम ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ परिवार से अलग रहता है। पिछले दिनों से उसकी पत्नी रितु अपने मायके गई हुई है। उसने बताया कि बीती रात वह जलती हुई मोमबत्ती फ्रिज पर छोड़कर भूलवश कमरे की छत पर सोने चला गया।

 

इसी दौरान मोमबत्ती से लगी आग ने विकराल रूप धर लिया। जिससे घर में रखा फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, डबल बेड, कपड़ा आदि सभी सामान जलकर कर बरबाद हो गया। पड़ोसियों के द्वारा शोर मचाने पर उसे आग लगने का पता चला।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय