Sunday, April 27, 2025

छिटपुट हिंसा के बीच मणिपुर में पहले चरण का मतदान संपन्न

नयी दिल्ली। मणिपुर में लोकसभा की दो सीटों के पहले चरण का मतदान शुक्रवार को छिटपुट हिंसा के बीच संपन्न हो गया।

मणिपुर में मतदान का समय सुबह सात से लेकर शाम चार बजे तक था। राज्य में दो लोकसभा सीट मणिपुर बाहरी और मणिपुर भीतरी में मतदान कराया गया। मणिपुर बाहरी लोकसभा सीट पर दो चरणों में मतदान कराने का कार्यक्रम तय किया गया है। मणिपुर बाहरी लोकसभा सीट के 15 विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान कराया गया जबकि बाकी क्षेत्रों में अगले चरण में मतदान होगा।

निर्वाचन आयोग की प्रारंभिक सूचना के अनुसार राज्य की दोनों सीटों पर 67.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। दोनों सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख 44 हजार 652 है।

[irp cats=”24”]

जानकारी के अनुसार मणिपुर बाहरी लोकसभा सीट पर छिटपुट हिंसा और अनियमितता की सूचना मिली थी जिसके कारण कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया रोकनी पड़ी। मोईरांगकम्पू साजेब विधानसभा के मतदान केंद्र पर कुछ उपद्रवियों ने गोलीबारी की। इस दौरान 65 वर्षीय एक बुजुर्ग घायल हो गये और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उपद्रवियों ने मतदान संबंधी कागजात जला दिये और आग लगा दी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय