Friday, May 9, 2025

नाइजीरिया में सैनिकों, हमलावरों के बीच झड़प ,पांच की मौत

अबूजा। नाइजीरिया के दक्षिणपूर्वी प्रांत इमो में सैनिकों और हमलावरों के बीच झड़प में पांच हमलावरों की मौत हो गयी।
सेना के प्रवक्ता ओनीमा नवाचुकु ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि सैनिकों ने मंगलवार को राज्य के ओगुटा स्थानीय सरकारी क्षेत्र में प्रतिबंधित पूर्वी सुरक्षा नेटवर्क के शिविर पर छापेमारी की।

 

इस दौरान गोलीबारी में पांच हमलावर मारे गये। साथ ही खतरनाक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। नाइजीरियाई सेना देश के अशांत क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियों को कम करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय