Saturday, April 19, 2025

मध्यप्रदेश के जबलपुर में सड़क हादसे में पांच यात्रियों की मौत, कुछ घायल

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में आज ट्रक ने एक छोटी यात्री गाड़ी ट्रेवलर काे टक्कर मार दी, जिससे कम से कम पांच यात्रियों की मौत हो गयी। कुछ लोग घायल हुए हैं और उन्हें दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

सपा विधायक नाहिद हसन के बयान पर 13 फरवरी को आयेगा फैसला, कोर्ट परिसर बना छावनी

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार जबलपुर के पास बरगी क्षेत्र में गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने सामने से आ रही ट्रेवलर गाड़ी को भीषण टक्कर मार दी। एक कार भी इन वाहनों से भिड़ गयी। इस वजह से ट्रेवलर में सवार पांच लोगों की मौत हुयी है। बताया गया है कि ट्रेवलर आंध्रप्रदेश के यात्रियों को प्रयागराज से वापस लेकर अपने राज्य लौट रही थी।

 

मुजफ्फरनगर में अब नही चलेगी लापरवाही, सख्ती के साथ होगी साप्ताहिक बन्दी, डीएम ने जारी किये आदेश

 

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राहत एवं बचाव कार्य में क्रेन की मदद भी ली गयी। बताया जा रहा है कि ट्रेवलर में लगभग एक दर्जन यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें :  रेलवे निगम को सबसे लंबी रेल सुरंग में मिली कामयाबी : केंद्रीय रेल मंत्री
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय