Friday, May 17, 2024

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर रबूपुरा थाना इलाके में बीती रात एक भीषण हादसा हुआ है। इसमें एक वैन सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार रात करीब 1 बजे किसी अज्ञात वाहन ने ईको वैन को टक्कर मारी। इसके बाद वैन पलट गई और हादसा हो गया।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 1 बजे नोएडा से जेवर की तरफ यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर के पास अज्ञात वाहन ने ईको वैन को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के कारण इको वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें आठ लोग सवार थे। इनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए हैं। उनको जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस ने बताया कि इको वैन में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इनमें साउथ दिल्ली के थाना कालिंदी कुंज क्षेत्र के मदनपुर खादर स्थित जेजे कॉलोनी निवासी उपेंद्र (38), उसका भाई विजेंद्र (36), बिजेंद्र की पत्नी कांति देवी (30), बिजेंद्र की बेटी ज्योति (12) और सुरेश (45) की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि हादसे में उपेन्द्र का बेटा सूरज (16), बिजेंद्र का बेटा आयुष (8) और बिजेंद्र का बेटा आर्यन (10) गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचायत नामा भरकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। वही अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। सूचना पर पहुंची रघुपुरा पुलिस ने शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा और घायलों को कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार हादसे में शिकार सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय