Sunday, May 19, 2024

नोएडा के कई गांवों में बाढ़, डीएम ने किया निरीक्षण, जन-जीवन अस्त-व्यस्त

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। देेश भर में सर्वाधिक वर्षा से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे जनपद गौतमबुद्व नगर के कई गांवों में बाढ़ का घुस गया है। यमुना पुस्ता के आसपास तथा यमुना खदर में बसे गांवों में लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ प्रभावित ग्रामों से लोगों व मवेशियों को एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम के द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पहुंचाया जा रहा है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने स्वयं बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के बाद संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण के दौरान डीएम दोस्तपुर मंगरौली गांव पहुंचे जहां पर यमुना नदी ओवर होने के कारण पानी भरा हुआ है। डीएम ने स्थिति का जायजा लेते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को स्थिति पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। बाढ़ प्रभावित ग्रामों से पानी में फंसे लोगों एवं मवेशियों को एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम के द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। डीएम ने दोस्तपुर मंगरौली, नगला नगली, शाकपुर, नंगली वजूदपुर में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया साथ ही उन्होंने रेस्क्यू किए गए लोगों के लिए जो शेल्टर होम बनाए गए हैं उनका निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लोगों को रेस्क्यू करके यहां लाया जा रहा है यहां पर उनकी सभी मूलभूत सुविधाएं एवं खानपान की व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए, जिससे उनको किसी भी तरह की परेशानी ना हो। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने यमुना नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीणों को सचेत करते हुए कहा कि अभी आगामी कुछ घंटों तक यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ेगा। सभी ग्रामवासी सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं। डीएम के साथ-साथ बाढ़ टीमें भी अपने अपने क्षेत्र में निरंतर स्तर पर कार्य करते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में जुटी हुई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को बाढ़ जैसी आपदा से जन समान को बचाने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि लगातार वर्षा होने से नदियों का जलस्तर बढ़ा है। ऐसी स्थिति को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका फोन नंबर 0120-2974274 है। उन्होंने बताया कि आपदा लिपिक का मोबाइल नंबर 98113 63725 है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सहायता के लिए उप जिलाधिकारी दादरी 9927760215, उप जिलाधिकारी सदर 8299138374, उप जिलाधिकारी जेवर 9773901899 उपलब्ध है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया कि वे घबराएं नहीं। बाढ़ की स्थिति में सहायता के लिए अधिकारियों से संपर्क करें।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय