Saturday, May 18, 2024

मुज़फ्फरनगर में बारिश से 50 गांव में बाढ़ का खतरा, सुरक्षा के लिए 14 नाव मंगाई, 15 गोताखोर भी आये

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से नदिया उफान पर है। गंगा और सोलानी में पानी बढऩे से 50  गांव में बाढ़ का खतरा है। संभावित बाढ़ को देखते हुए 14 नाव मंगाई है। इसके लिए 14 नाविक और 15 गोताखोरो की व्यवस्था की गई है। इन सबको लाइफ जैकेट का वितरण किया गया है।

पुरकाजी खादर के 25 गांव सोलानी नदी में पानी बढ़ जाने से प्रभावित होते हैं। इसी तरह जानसठ तहसील के 25 गांव गंगा में  पानी बढ़ जाने से प्रभावित होते हैं। सोलानी नदी में बाढ़ की स्थिति बनी है। जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी कर ली है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने बताया कि बाढ़ को देखते हुए जनपद के 50  गांव चिह्नित किए गए है। इन गांवों में आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि सोलानी नदी और गंगा में बाढ़ को देखते हुए नाव मंगाई गई है। दो नाव सोलानी नदी पर लगाई गई हैं। 14 नाविक तैयार किए गए है और 15 गोताखोर को हर समय अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। गोताखोर और नाविक को लाइफ जैकेट वितरित कर दी गई है।

इसके साथ ही बाढ़ किट का वितरण किया गया है। बाढ़ किट में दवाएं, टार्च, बांस, पतवार आदि शामिल हैं, इसके अलावा मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा योजना के तहत 50  स्कूल चिह्नित किए गए हैं। सोलानी में पानी बढऩे को देखते हुए बढ़ीवाला, शेरपुर खादर, अलमावाला, खेड़की, मजलिसपुर तौफिर और शुकतीर्थ में बाढ़ चौकी सक्रिय कर दी गई है।

कंट्रोल रूम पर कर सकते हैं फोन-जिला मुख्यालय पर बाढ़ कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 0131-2436918 और मोबाइल नंबर 9412210080  रखा गया है। इसी के साथ ही टोल फ्री नंबर 1070  एक्टिवेट किया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय