Sunday, May 11, 2025

रेखा गुप्ता के CM बनने पर बांसुरी स्वराज ने दी बधाई

 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता रेखा गुप्ता गुरुवार, 20 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। यह चौथी बार होगा जब दिल्ली की कमान किसी महिला को सौंपी गई है।

महाकुंभ काे भव्यता से करना अपराध है तो यह अपराध बार बार करेंगे: योगी

भाजपा कार्यालय में बुधवार को आयोजित विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा ने रखा। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

मुज़फ्फरनगर में सेना के जवान की ट्रक की टक्कर लगने से मौत, अपनी शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे

रेखा गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो जारी कर रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता जी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में वे दिल्ली में विकास का नया अध्याय लिखेंगी।”

मुजफ्फरनगर में शादी समारोह में गए युवक की हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव

भाजपा ने दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाकर एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। 2026 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव होने हैं, जहां भाजपा की सीधी टक्कर ममता बनर्जी से होगी। ऐसे में दिल्ली से निकला यह संदेश बंगाल तक पहुंचेगा।

इसके अलावा, रेखा गुप्ता वैश्य समाज से आती हैं, जिससे भाजपा को इस समाज का भी मजबूत समर्थन मिलने की उम्मीद है। भाजपा का यह फैसला पार्टी के राजनीतिक समीकरण को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय