Saturday, May 18, 2024

सरधना में 20 साल से है चेयरमैन कुर्सी पर एक ही परिवार काबिज, बीजेपी की हुई जमानत जब्त

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। सरधना नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सपा ने तीसरी बार जीत दर्ज की है। सरधना नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सबीला बेगम तीसरी बार विजयी हुई। उन्होंने बसपा और भाजपा को हराकर यह जीत दर्ज की। सरधना में भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई है।

नगर पालिका सरधना चुनाव में सबीला बेगम के सिर पर तीसरी बार अध्यक्ष पद का ताज बंधा है। वहीं, लगातार तीसरी बाद जीत हासिल करते हुए सपा प्रत्याशी ने मजबूती से जीत दर्ज की है। जबकि बसपा प्रत्याशी सुमन पंवार ने सबीला बेगम को कड़ी टक्कर दी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुस्लिम बाहुल्य नगर पालिका परिषद सरधना में अध्यक्ष पद पर जहां तीन बार सबीला बेगम काबिज हुई हैं। वहीं एक बार उनके पति निजाम अंसारी भी चेयरमैन रहे हैं। ऐसे में बीस साल से सबीला बेगम की नगर पालिका सरधना पर सत्ता चली आ रही है।

सबीला बेगम 2007, 2017 में सरधना की चेयरपर्सन रह चुकी हैं। कल शनिवार की सुबह निकाय चुनाव की मतगणना शुरू होने के बाद जहां शुरू में त्रिकोणीय मुकाबला था।

सरधना नगर पालिका के पच्चीस वार्डों में सपा और बसपा के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। सपा प्रत्याशी सबीला बेगम को 8773 मत, बसपा से सुमन पंवार को 7930 मत मिले। वहीं, निर्दलीय शीबा अंसारी ने 4289, सरवरी 3933, तनवीर 3261 जबकि भाजपा प्रत्याशी मंजू लता जैन को कुल 3026 वोट मिले हैं।

कस्बा सरधना में करीब 22 हजार वोट मुस्लिमों से अलग विभिन्न समुदायों की हैं। जिनमें कुल 32252 वोट पड़े और 1436 मत कैंसिल हुए। वहीं, 70 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। ऐसी स्थिति में भी भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त होना संगठन पर बड़े सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय