Saturday, April 27, 2024

ढाई साल तक सरकार नाम की चीज ही अस्तित्व में नहीं थी: फडणवीस

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुंबई। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पिछले ढ़ाई साल तक राज्य में सरकार नाम की चीज ही अस्तित्व में नहीं थी। प्रशासन को फेसबुक के माध्यम से बंद दरवाजे के अंदर से संचालित किया जा रहा था। कई मंत्री जेल जा रहे थे और जेल से सरकार चलाने का काम हमने देखा था। सरकार वर्क फ्रॉम होम में थी, इसी वजह से राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ, एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने और सरकार को चलायमान किया गया है।

देवेंद्र फडणवीस रविवार को अमरावती में विधानपरिषद के पदवीधर निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार रंजीत पाटिल की प्रचार सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस और एनसीपी की सरकारें आती हैं तो सिर्फ पुराने काम को रोकने का काम किया जाता है। जनहित के काम होते ही नहीं लेकिन शिंदे सरकार आने के बाद राज्य में तेजी से विकास काम हो रहे हैं। सरकार द्वारा कई योजनाएं लाई गईं, छह महीने में लोगों को एहसास हुआ कि सरकार क्या है। फडणवीस ने कहा कि हम उद्योगों के साथ खड़े होने के लिए संकल्पित हैं, यह सरकार ब्लैकमेल करने वालों को सबक सिखाएगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अमरावती पदवीधर निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा ने डा. रंजीत पाटिल को मैदान में उतारा है। रंजीत पाटिल बहुत ही अनुभवी हैं और इससे पहले बेहतर काम किया है। फडणवीस ने रंजीत पाटिल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय