Sunday, May 12, 2024

कांग्रेस के राम मंदिर पर उठाए कदम से जिनके मन में पीड़ा, उन्हें मिलना चाहिए अवसर : शर्मा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

भोपाल। आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि पार्टी के दरवाजे खुले हुए हैं और कांग्रेस के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उठाए कदम से जिन कांग्रेसजनों के मन में पीड़ा है, उन्हें अवसर मिलना चाहिए।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

शर्मा ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान ये बात कही। उनसे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बारे में सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि अगर किसी को लगता है कि उन्हें हमारे नेतृत्व पर विश्वास बनता है, तो ऐसे लोगों के लिए पार्टी के दरवाजे खुले हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने दरवाजे इसलिए खोले हैं, अभी कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अपमान किया, कांग्रेस के इस कदम से अगर कांग्रेस के लोगों के मन में पीड़ा है तो उन्हें अवसर मिलना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने संवाददाताओं से कमलनाथ के संदर्भ में कहा कि जिनका नाम लिया जा रहा है, उनके मन में भी पीड़ा है तो उनका स्वागत है।

 

उन्होंने कहा कि दूसरे दलों के लोगों के आने के बाद भी भाजपा की आत्मा जैसी है, वैसे ही बनी रहेगी। भाजपा परिवारों पर नहीं चलती, विचार पर चलती है। जिनके पास विचार हो, वो दल आगे ही बढ़ता है। लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन के संदर्भ में शर्मा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को जब लगेगा, प्रत्याशी चयन पर केंद्रीय नेतृत्व ही निर्णय करेगा।

 

कांग्रेस की ओर से भाजपा पर लोकतंत्र का गला घोंटने संबंधित आरोपों पर उन्होंने कहा कि ये काम अगर किसी ने किया, तो कांग्रेस ने किया। पार्टी का अब कोई अस्तित्व बचा नहीं, ऐसे में अब वो सिर्फ आरोप ही लगा सकती है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय