Sunday, April 27, 2025

विदेशी मुद्रा भंडार 2.95 अरब डॉलर बढ़कर 645.6 अरब डॉलर पर

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण में जबरदस्त बढोतरी होने से 29 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.95 अरब डॉलर बढ़कर लगातार छठे सप्ताह चढ़ता हुआ 645.6 अरब डॉलर हो गया।

इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 642.6 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 29 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 570.62 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 67.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 52.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

[irp cats=”24”]

वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 7.3 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.12 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 20 लाख डॉलर कम होकर 4.7 अरब डॉलर पर आ गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय