Saturday, May 10, 2025

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने की पूजा अर्चना….भाजपा नेता अविनाश त्यागी के आवास पर पहुंचे

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत आज मुजफ्फरनगर पहुंचे और भोपा रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी सिद्ध पीठ शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना पूरी होने पर त्यागी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश त्यागी के साथ प्रसाद चढ़ाकर भोलेनाथ जी का आशीर्वाद लिया।

इसके पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार के सांसद राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश त्यागी के आवास पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अविनाश त्यागी से हमारे लंबे समय से संबंध है और जब मैं मुख्यमंत्री था उससे पहले से ही हमारे खास संबंध है, अविनाश त्यागी ने मेरे चुनाव में अपनी टीम के साथ बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। आज मुजफ्फरनगर आने का मौका मिला तो आज मैं इनका धन्यवाद करने के लिए घर आया हूँ।

स्वागत करने वालों में जुगल किशोर त्यागी, रंजीत त्यागी, पंकज त्यागी, आयुषी त्यागी, उर्वशी त्यागी, मनोज त्यागी, विदित त्यागी, श्याम बिहारी, नीरज शर्मा, विनय गुर्जर, आशीष तोमर, किशोर गुप्ता, मनीष मोहम्मद आलम, विजय पवार दिनेश पुंडीर, विनीत, विकास त्यागी, अंकुर आदि लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय