Friday, April 18, 2025

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर का ऐलान, बिकरू कांड की खुशी दुबे को दिलायेंगे इंसाफ

कानपुर। पुलिस अधिकारी से राजनेता बने अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि वह कानपुर के बहुचर्चित बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे को इंसाफ दिलाने में हरसंभव मदद करेंगे।

पूर्व आईपीएस अधिकारी रविवार को खुशी दुबे से मिलने उसके पनकी के रतनपुर स्थित घर पहुंचे।

उन्होंने घटना वाली रात से लेकर जेल से बाहर आने तक की पूरी जानकारी ली। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अधिकार सेना की ओर से खुशी दुबे को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

श्री ठाकुर ने कहा कि खुशी दुबे से मुलाकात करने के बाद प्रतीत होता है कि पुलिस ने उसे गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखा, जो पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर ही सवाल खड़े करता हैं।

यह भी पढ़ें :  न्यायमूर्ति बीआर गवई होंगे भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश, 14 मई को लेंगे शपथ
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय