Monday, February 24, 2025

जदयू के पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने दिया इस्तीफा,4 बार के MP की RJD में वापसी

 

पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातिमा ने मंगलवार को जदयू से नाता तोड़ लिया। फातमी ने पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है। राजधानी पटना में उन्होंने पत्रकार वार्ता कर इसकी घोषणा की। आज से पांच साल पहले 17 अप्रैल, 2019 को फातमी ने मनीगाछी प्रखंड के नारायणपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की थी।

मोहम्मद अली अशरफ फातमी का जन्म 01 जनवरी, 1956 को बिहार के दरभंगा में हुआ। उन्होंने 13 वर्षों तक चार बार बिहार के दरभंगा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) राजनीतिक दल के सदस्य थे। बीते 29 जुलाई, 2019 को फातमी ने राजद का दामन छोड़कर जदयू में शामिल हो गए। फातमी 10वीं, 11वीं, 12वीं और 14वीं लोकसभा में विजयी हुए थे। साल 2009 से 2014 तक मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री की हैसियत से सेवा दी। फातमी के बेटे फराज फातमी 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बने थे।

 

जानकारी के मुताबिक 20 या 21 मार्च को फातमी RJD का दामन थाम सकते हैं. मोहम्मद अली अशरफ़ फ़ातमी फातमी मुस्लिम समाज के बड़े नेता माने जाते रहे हैं और मधुबनी लोकसभा में पांच लाख से ऊपर मुस्लिम वोटर हैं, ऐसे में राजद अली अशरफ फातमी को अपने साथ ला कर मधुबनी सीट जीतने का दांव खेलने जा रहा है। अली अशरफ फातमी 4 बार बिहार के दरभंगा से सांसद रहे हैं। वो 10वीं, 11वीं, 12वीं, 14वीं लोकसभा में सदस्य रहे हैं साथ ही 2004 से 2009 तक मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री भी रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय