Monday, April 28, 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व विधायक प्रमोद उंटवाल, मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

मुज़फ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक प्रमोद उंटवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराकर राजनीतिक विषयो पर चर्चा की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार का कार्यकाल पूरा होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता फिर से केंद्र में मोदी सरकार लाने के लिए रणनीति तैयार कर रहे है। संग़ठन के पदाधिकारी हर पहलू पर मंथन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सभी नेताओं, कार्यकर्ताओ को आगामी लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर पर मेहनत कर चुनाव में जुटने का आह्वाहन कर रहे है।

शुक्रवार को पुरकाजी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रमोद उंटवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास मार्ग पर स्थित निवास पर भेंट कर क्षेत्र की समस्या रखी वही पूर्व विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राजनीतिक चर्चा कर उन्हें गांव गांव जाकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा ओर प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वारा देश प्रदेश सरकार के द्वारा चलवाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं को घर घर लोगो को जानकारी दे।

[irp cats=”24”]

पूर्व विधायक ने बताया कि केंद्र,प्रदेश सरकार द्वारा इतना विकास कार्य कर दिया गया है कि विपक्ष को लोकसभा चुनाव में कोई मुद्दा नही मिल रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय