Friday, May 16, 2025

यूपी पुलिस में 230 सिपाहियों को मिला प्रमोशन, हेड कांस्टेबल बने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कार्यरत कांस्टेबलों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। पुलिस मुख्यालय ने हाल ही में प्रमोशन लिस्ट जारी की है, जिसमें 230 कांस्टेबल्स को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति दी गई है। यह प्रमोशन 2013-14 और 2015 बैच के सिपाहियों को दिया गया है, जो लंबे समय से इस अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची में उन सिपाहियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने अपनी सेवा, अनुशासन और दक्षता के आधार पर खुद को प्रमोशन के योग्य साबित किया है। हेड कांस्टेबल बनने के बाद उनकी जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी, साथ ही वे विभिन्न प्रशासनिक और सुरक्षा से जुड़े कार्यों में अधिक प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा 25 फरवरी 2025 को जारी पत्र के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी की गई।

प्रमोशन प्रक्रिया में ज्येष्ठता (सीनियरिटी) और योग्यता को प्राथमिकता दी गई। चयन समिति ने कांस्टेबल्स की सेवा रिकॉर्ड, आचरण और प्रदर्शन के आधार पर निर्णय लिया। कुछ मामलों में परिणाम मुहरबंद लिफाफे में रखने का निर्णय लिया गया, जिसमें कुल 1274 कर्मियों की सूची शामिल है।

 

प्रमोशन पाने वाले हेड कांस्टेबल्स को अब थाने और चौकी स्तर पर अधिक प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।पुलिसिंग में सुधार और प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका अहम होगी। वे अब साक्ष्यों के संकलन, गश्त व्यवस्था, अभियोजन मामलों और अन्य प्रशासनिक कार्यों में अधिक सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

 

इस प्रमोशन से उत्तर प्रदेश पुलिस के उन कांस्टेबल्स में खुशी की लहर दौड़ गई है, जो वर्षों से इस मौके का इंतजार कर रहे थे। प्रमोशन पाने वाले पुलिसकर्मियों ने इसे अपनी मेहनत और ईमानदार सेवा का परिणाम बताया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय