Saturday, April 26, 2025

हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुआ बड़ा फेरबदल,पूर्व सांसद अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी ने पटका पहनाकर किया स्वागत

 

सिरसा। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में सिरसा के पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए हैं। अशोक तंवर ने महेंद्रगढ़ जिले के गांव बवानिया में राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता प्राप्त की। इस अवसर पर राहुल गांधी ने तंवर का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

 

[irp cats=”24”]

अशोक तंवर पहले सिरसा से लोकसभा सांसद और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। हालांकि, उन्होंने 5 अक्टूबर 2019 को कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने का ऐलान किया था। उस समय उनकी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अनबन की अटकलें भी चर्चा में थीं।

 

 

बता दें कि अशोक तंवर ने मात्र 17 वर्ष की आयु में अपने सियासी करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। वह 2003 में कांग्रेस पार्टी के एनएसयूआई और 2005 में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। यूथ कांग्रेस में उन्होंने राहुल गांधी के साथ काम किया। फरवरी 2014 में अशोक तंवर को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 से पहले टिकट बंटवारे से नाराज होकर अशोक तंवर ने 5 अक्टूबर 2019 को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

 

अशोक तंवर 4 अप्रैल 2022 को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन मात्र 22 महीने पार्टी में रहने के बाद उन्होंने आप से इस्तीफा दे दिया। इस बार उन्हाेंने आप व कांग्रेस के गठबंधन से नाराज हाेने पर पार्टी को अलविदा कहा था। इसके बाद अशोक तंवर दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय