Saturday, May 10, 2025

पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी को सता रहा डर, बोले- मेरी हत्या करवा सकती है आप सरकार

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार उनकी हत्या भी करवा सकती है। पिछले 70 साल के दौरान जो लोग पंजाब के मुख्यमंत्री रहे उनके खिलाफ आजतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कला भवन में पत्रकारों से बातचीत में चरणजीत चन्नी ने कहा कि पंजाब की मान सरकार लगातार षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने दावा किया कि विजिलेंस ने जांच में शामिल होने के लिए पहले 12 अप्रैल को बुलाया था। मैंने उन्हें कहा कि मैं बिजी होने की वजह से नहीं आ सकता। अचानक उन्हें तलब कर लिया गया है।

चन्नी ने कहा कि मान सरकार जब से सत्ता में आई है, राजनीतिक द्वेष के चलते कांग्रेस नेताओं को फंसाया जा रहा है। चन्नी ने कहा कि सीएम भगवंत मान ने अकाल तख्त के जत्थेदार का अपमान करने का प्रयास किया। वह जब इसके खिलाफ बोले तो पंजाब सरकार बौखला गई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उनके 10-12 सवालों के जवाब दे। सीएम मान जवाब दें कि वह किस आधार पर जत्थेदार के खिलाफ बोले।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय