Sunday, January 19, 2025

तेलंगाना के सूर्यपेट में प्राइवेट बस की लॉरी से जोरदार टक्कर, चार की मौत,17 घायल

सूर्यपेट। तेलंगाना के सूर्यपेट में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा सूर्यपेट-खम्मम राष्ट्रीय राजमार्ग के चिव्वेनला (एम) ऐलापुरम के पास हुआ। शुक्रवार सुबह सूर्यपेट-खम्मम राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्राइवेट ट्रैवल बस की एक लॉरी से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। इसके अलावा 17 अन्य घायल हो गए।

 

डीजीपी हाईकोर्ट में हुए हाजिर, सम्मन आदेश तामीला व अन्य निर्देशों के अनुपालन का दिया हलफनामा 

 

यह हादसा उस समय हुआ, जब प्राइवेट बस ओडिशा से हैदराबाद जा रही थी। जानकारी के अनुसार, बस में कुल 32 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकांश मजदूर थे। जो काम के लिए हैदराबाद जा रहे थे। जैसे ही बस चिव्वेनला (एम) ऐलापुरम के पास पहुंची तो उसकी लॉरी से टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसका अंदाजा उन तस्वीरों से होता है जो हादसे के बाद सामने आई हैं। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

 

सांसद हरेंन्द्र मलिक सहित सपा नेता सैफई पहुंचे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा के निधन पर जताया शोक

 

साथ ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान ओडिशा के मजदूरों के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि बस का टायर फटने के बाद यह हादसा हुआ है। जो रास्ते में खड़ी एक लॉरी से टकरा गया। पुलिस के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अन्य हादसे की अन्य वजहें तलाशी जा रही हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,735FansLike
5,484FollowersFollow
140,071SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय

error: Content is protected !!