Wednesday, May 7, 2025

सांसद हरेंन्द्र मलिक सहित सपा नेता सैफई पहुंचे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा के निधन पर जताया शोक

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव के निधन पर मुजफ्फरनगर के अनेक सपा नेताओं ने सैफई पहुंचकर उनकी मृत्यु पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

मेरठ में एक ही परिवार के पांच सदस्‍यों की हत्या, बेड के अंदर छुपाए गए शव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने सैफई पहुंचकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव के अंतिम दर्शन करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की तथा समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव से मिलकर शोक जताया।

मध्यप्रदेश : गुना नगर पालिका की बैठक में हंगामा, सफाई व्यवस्था पर नाराजगी, कचरे के साथ कांग्रेस पार्षदों की सेल्फी

उनके साथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, धर्मेंद्र सिंह नीटू, जिला सचिव फिरोज अख्तर द्वारा भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय