Tuesday, April 22, 2025

सहारनपुर में खूंखार हुए कुत्ते, चार मासूमों को नोंचा, हालत गंभीर

सहारनपुर। सहारनपुर जिले में कुत्ते खूंखार हो रहे हैं और लगातार मासूमों को अपना शिकार बना रहे हैं। हर रोज सौ से ज्यादा लोग जिला अस्पताल में एंटी रैबीज के  इंजेक्शन लगवा रहे हैं। कुत्तें ज्यादातर बच्चों और महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। कुत्तों के हमले की नई घटना गंगोह थाने के गांव सांगाखेड़ा में सामने आई है। जहां पागल कुत्ते ने मदरसे से लौट रहे चार मासूम बच्चों  पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चारों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुजफ्फरनगर में दिया CM योगी ने नारा,’जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई..

जिला अस्पताल के सीएमएस डा. रामानंद ने बताया कि कुत्ते के काटने के मामले बढ़ रहे हैं और अस्पतालों में एंटी रैबीज उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए चार बच्चों 6 वर्षीय बालिका जैनब और उसकी  छोटी बहन  सुमैया चार वर्ष पुत्री युनूस, पांच वर्षीय बालक सादान पुत्र सारिक और छह वर्षीय बालिका नबिया पुत्री मुर्सलिन का उपचार किया जा रहा है। चारों  को एंटी रैबीज इंजेक्शन की पहली डोज लगा दी गई है।

UP में महिलाओं की नाप नहीं ले सकेंगे पुरुष टेलर, जिम ट्रेनर भी होंगी महिला ही, योग गुरु भी महिला ही होंगी

 

 डा. रामानंद ने बताया कि घायल बच्चों के मुंह पर निशान हैं। जिससे चारों बच्चों की स्थिति  गंभीर बनी हुई है। गंगोह पुलिस के मुताबिक चारों बच्चों  पर  मदरसे से घर लौटने के दौरान एक आवारा कुत्ते ने हमला बोल दिया। किसी तरह आसपास के लोगों ने कुत्ते के चंगुल से बच्चों को छुड़ाया।

यह भी पढ़ें :  दिल्ली में फिर से बम की अफवाह, इस बार सरकारी दफ्तर निशाने पर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय