Monday, April 28, 2025

जोधपुर में तेल टैंकर और कार में भिड़ंत, चार की मौत, सात घायल

जोधपुर। शहर के केरू- मेगलासिया गांव की सरहद में शनिवार की देर रात एक कार और तेल टैंकर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। मृतक और घायल रामदेवरा के दर्शनार्थी थे। मूल रूप से नागौर जिले के डीडवाना हाल कुड़ी सेक्टर 4 के निवासी है। मृतकों में दो महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष है।

झंवर थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि मूलत: नागौर जिले के डीडवाना हाल कुड़ी सेक्टर 4 में रहने वाले परिवार के लोग रामदेवरा दर्शन को गए थे। रात को वे लोग अपनी क्रेटा कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। केरू- मेगलासिया गांव की सरहद में उनकी कार पहुंची थी कि सामने से आ रहे एक तेल टैंकर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए। इनमें द्रोपदी, राजूदेवी, दस साल का जसवंत और 38 साल के नरपत की मौत हुई है। जबकि मुन्नीदेवी, अंजली, पवन, महावीर, लक्की, ज्योति घायल हुए हैं। कार में छह बच्चे और पांच बड़े लोग शामिल थे।

थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल भिजवाया गया है। मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए है। रविवार को अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इधर दुर्घटना की जानकारी पर राजीव गांधी नगर थानाधिकारी अनिल यादव भी वहां पहुंचे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय