Wednesday, April 2, 2025

सहारनपुर में चार बदमाशों ने बेकरी स्वामी से एक लाख रूपए लूटे

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की कोतवाली मंडी के मदनपुरी में चार बदमाशों ने एक बेकरी स्वामी से एक लाख रूपए लूट लिए और फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद की कोतवाली मंडी के मदनपुरी में चार बदमाशों ने बेकरी स्वामी युद्धिष्ठर  ठक्कर पुत्र मुकुंद लाल ठक्कर निवासी मदनपुरी से एक लाख रूपए लूट लिए और फरार हो गए। एसएसपी सहारनपुर डा. विपिन ताडा ने बताया कि आज सुबह युद्धिष्ठर ने थाना मंडी पुलिस को यह जानकारी दी। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने घटना की जांच की और जल्द खुलासे की बात कही।
एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि बेकरी स्वामी देर रात बेकरी से अकेला घर लौट रहा था तो रास्ते में चार बदमाशों ने उसे लूट लिया और 10 मिनट में वहां से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने का काम करेगी।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय