Saturday, May 11, 2024

सहारनपुर में अधिकारियों ने सफाई कर्मियों को समझा-बुझाकर धरना कराया समाप्त

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
सहारनपुर। सहारनपुर नगर निगम के सफाई कर्मियों ने पार्षदों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आज को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। सफाई कर्मियों का कहना है कि जब तक पार्षदों का रवैया नहीं बदलेगा हड़ताल जारी रहेगी।
जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद में पार्षदों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नगर निगम के सफाई कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। पहले चिलकाना रोड पर कार्य का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया गया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक राजीव कुमार का घेराव किया गया। इसके बाद सभी सफाई कर्मी नगर निगम पहुंचे जहां धरना-प्रदर्शन किया गया।
यहां सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम सहित अन्य अधिकारियों ने उनको समझा कर धरना समाप्त कराया। सफाई कर्मचारी नेता सोनी आजाद ने बताया की तमाम पार्षद सफाई कर्मियों का तरह-तरह से उत्पीड़न कर रहे हैं। ज्यादातर पार्षद बेबुनियाद आरोप लगाकर सफाई कर्मों के स्थानांतरण कर रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय