Saturday, April 26, 2025

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव में 26.20 लाख लोग करेंगे मताधिकार का प्रयोग

नोएडा। लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। आज एक प्रेस वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने इस बाबत जानकारी दी।

 

 

[irp cats=”24”]

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में तीन विधानसभा है। इसके अलावा बुलंदशहर की दो विधानसभा सिकंदराबाद और खुर्जा भी गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में लगती है। पांचों विधानसभा की मॉनेटरी गौतमबुद्ध नगर से ही होगी। गौतमबुद्ध नगर की नोएडा, दादरी और जेवर मुख्य हैं। मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि इस बार नोएडा, दादरी और जेवर में 641 मतदान केंद्र है।

 

 

उन्होंने ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में इस बार 26.20 लाख लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में 28 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। उसके बाद 4 अप्रैल को नामांकन का अंतिम दिन है। आगामी 5 अप्रैल को नामांकन पत्र की जांच की जाएगी और 8 अप्रैल को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। 26 अप्रैल को मतदान होगा और 4 जून 2024 को मतगणना होगी। इसको लेकर जनपद स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है।

 

 

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव 2019 में मतदाताओं की संख्या 22.41 लाख थी। इस बार 3.78 लाख मतदाता बढ़े हैं। इसके अलावा पिछले 10 सालों की बात की जाए तो 6.82 लाख मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। डीएम ने बताया कि जनवरी माह तक गौतमबुद्ध नगर में कुल मतदाताओं की संख्या 26,20,020 हैं। जिनमें से 14,21,617 पुरूष और महिला वोटर्स की संख्या 11,98,268  है। इसके अलावा 141 ट्रांसजेंडर वोटर्स हैं।

 

 

ये डाटा गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के नोएडा, दादरी, जेवर, खुर्जा और सिकंदराबाद का है। उन्होंने बताया कि नोएडा, दादरी और जेवर के तीन विधान सभा में कुल पुरुष वोटर्स की संख्या 10,08,345 है। इसके अलावा महिला मतदाताओं की संख्या 8,22,519 है। वहीं तीनों विधानसभा में ट्रांसजेंडर्स की संख्या 102 है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय