Friday, April 18, 2025

गौतमबुद्ध नगर में 1028 हिस्ट्रीशीटरों पर नजर, 13 हजार असलहा होंगे जमा

नोएडा। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। गौतमबुद्ध नगर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) शिवहरी मीणा ने बताया कि जिले में 1028 हिस्ट्रीशीटरों को चिन्हित किया गया है। जिन पर पुलिस की पैनी नजर होगी। इनमें से कुछ जेल में बंद है और जो बाहर है, उन पर निगाहें बनी रहेगी। उन्होने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में करीब 13 हजार असलहा धारक हैं। जिसके हथियार पुलिस के कब्जे में चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक रहेंगे। असलहा धारक इन बंदूकों को दुकानों या थानों में जमा करवाएंगे।

 

 

इसके लेकर आदेश आ गया है। इसके लिए थाने स्तर से प्रक्रिया पूरी होगी। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने आईपीएस राम बदन सिंह को नोडल अफसर बनाया है। उनके कंधों पर अहम जिम्मेदारी रहेगी। शिवहरी मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में चुनाव के लिए 5,000 लोकल पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

यह भी पढ़ें :  "नोएडा: दादरी में मुठभेड़, गोकशी का शातिर बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार, एक फरार"
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय