Thursday, May 22, 2025

नोएडा में सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, युवक गंभीर घायल

नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

 

थाना बीटा-दो के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि देवेंद्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पिता छत्रपाल सिंह गेहूं पिसवाने के लिए चक्की पर बाइक से जा रहे थे, तभी सिग्मा-चार गोल चक्कर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में रजत त्यागी पुत्र दुष्यंत उम्र 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। वह जनपद सहारनपुर के रहने वाले थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-वन क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि थाना फेस-1 पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मोहम्मद वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। इसके अलावा थाना कासना के प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि लखपत शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बेटा साइकिल पर सवार होकर लडपुरा से कासना जा रहा था। तभी भाटी गोल चक्कर के पास एक ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके बेटे सौरव शर्मा को टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना में उनके बेटे को गंभीर चोट आई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि सभी जगहों पर हुए सड़क हादसों के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय