Sunday, April 27, 2025

नोएडा में दो महिलाएं समेत चार लोगों ने की आत्महत्या, महिला ने जहरीला पदार्थ खाया

नोएडा। मानसिक तनाव के चलते नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में चार लोगों ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। चार लोगों में से मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल है। वहीं एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पवन कुमार पुत्र राजेश कुमार उम्र 21 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसके भाई और परिवार के लोगों ने उसे फंदे से उतारकर नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक की पत्नी कुछ समय से मायके गई हुई थी। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी ने बताया कि बानो (50 वर्ष) ने बीती रात को अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसके बेटे ने गंभीर हालत में उसको नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहां पर उनका उपचार चल रहा है।

[irp cats=”24”]

 

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आशु पुत्र कुमुद मूल निवासी जिला दमोह मध्य प्रदेश ग्रेटर नोएडा के चिपियाना गांव में किराए पर रहता था। उसने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 37 वर्ष है। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में रहने वाली नूतन वर्मा उम्र 55 वर्ष ने अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र में रहने वाली लता गंगवार 30 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय