Saturday, April 19, 2025

बेंगलुरु के सदाशिवनगर में एक ही परिवार के चार लोग घर में मृत मिले, पुलिस जांच में जुटी

बेंगलुरु। बेंगलुरु में सदाशिवनगर थाना क्षेत्र के आरएमवी स्टेज-2 स्थित एक किराए के मकान में सोमवार सुबह एक ही परिवार के चार लोग मृत पाए गए। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि अनूप कुमार (38) राखी (35), उनकी पांच वर्षीय बेटी और दो वर्षीय बेटे को सोमवार सुबह उनके घर के नौकर ने मृत पाया। इसके बाद उसने तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।

 

संभल हिंसा में सीओ अनुज चौधरी को गोली मारने की हुई थी कोशिश, आरोपी सलीम दिल्ली से गिरफ़्तार

 

सदाशिवनगर पुलिस, फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, मौतों के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) का रहने वाला है।

 

कांग्रेस और सपा के भ्रष्टाचार और गुंडाराज पर चलता है योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर : नायब सिंह सैनी

 

अनूप कुमार (38) एक निजी फर्म में सॉफ्टवेयर सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे। बेंगलुरु सिटी सेंट्रल के डीसीपी शेखर एच टेकनवर ने बताया कि मृत परिवार यूपी के प्रयागराज का रहने वाला है। इन लोगों के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। पहली नजर में मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, शवों को कब्जे में लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, थाना पुलिस को मिला 20 हजार का इनाम
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय