Thursday, April 24, 2025

नोएडा में ईकोटेक विलेज-3 सोसायटी में स्टंट कर रहे चार युवक गिरफ्तार

नोएडा। ईकोटेक विलेज-3 में शराब के नशे में धुत कुछ लड़कों ने दो दिन पूर्व 5वें फ्लोर की बालकनी पर बैठकर खूब हंगामा किया। इस मामले में थाना बिसरख पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक बहूमंजिला इमारत में चार युवको ने शराब पीकर स्टंट किया, तथा उत्पात मचाया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। थाना बिसरख पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुपरटेक इको विलेज-तीन स्थिति सोसाइटी में शराब पीकर 4 युवक उत्पाद मचा रहे थे। चारों युवक फ्लैट की बालकनी के बाहर बने स्लिप पर जाकर स्टंट करने लगे।  उन्होंने बताया कि निवासियों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

[irp cats=”24”]

बता दें कि ईकोटेक विलेज-3 के वायरल इस खौफनाक वीडियो में कुछ युवक शराब के नशे में सोसायटी के भीतर उत्पाद मचाते है, फिर बालकनी पर बनी स्लैब पर जाकर बैठ जाते हैं। उन्हें देखकर सोसायटी के निवासियों में हड़कंप मच जाती है और जब वह लड़कों को वहां से उठाने का प्रयास करते हैं, तो यह लड़के गाली-गलौज करने लगते है. सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि मामला रविवार देर रात का है।

कुछ लोग पांचवी मंजिल पर रहते हैं। सभी बैचलर लड़के हैं। इन बैचलर लड़कों ने की यह पहले हरकत नहीं है। इससे पहले भी यह काफी बदतमीजियां कर चुके हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय