Monday, May 19, 2025

मेरठ में एनआरआई के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज,पुलिस जांच में जुटी

मेरठ। ससुर की दूसरी पत्नी की बेटियों और उनके एनआरआई पति के खिलाफ मेडिकल थाने में 1.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

 

प्रताप विहार निवासी अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना ने मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनके ससुर एल ब्लाॅक निवासी राजा मोहन सिन्हा ने दो शादी की थीं। पहली पत्नी से बेटी मनीषा, बेटा विशाल और विकास हैं। दूसरी पत्नी से बेटी पूजा सक्सेना और बेटे विवेक सिन्हा हैं।

 

संजय ने बताया कि पूजा की शादी उनके साथ हुई है। आरोप है कि राजा मोहन सिन्हा को झांसे में लेकर दूसरी बेटी मनीषा, दामाद पंकज, बेटे विकास और विशाल ने 1.20 करोड़ के मकान को बेच दिया। विशाल और विकास दोनों एनआरआई है। राजा मोहन सिन्हा और उनकी दूसरी पत्नी की भी मौत हो चुकी है। दूसरी पत्नी के बच्चों ने हिस्सा मांगा तो इंकार कर दिया। थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय