Friday, May 3, 2024

प्रतिपक्ष पर बरसे नवजोत सिंह सिद्धू,बोले-‘कौड़ी-कौड़ी बिके हुए लोग, समझौता करके घुटने पे टिके हुए लोग,

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस का अलग गुट चला रहे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कांग्रेस में अपने विरोधियों को निशाने पर लिया है। पंजाब में इस समय एक गुट का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग तथा नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ नवजोत सिंह सिद्धू अपने स्तर पर अपना गुट खड़ा करने में लगे हैं।

पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव की बुलाई बैठक में भी सिद्धू गुट नदारद रहा। नवजोत सिद्धू पंजाब में लगातार अलग से रैलियों का आयोजन कर रहे हैं। जिसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष खुलेआम नवजोत सिंह सिद्धू की आलोचना कर रहे हैं। कई दिनों की चुप्पी के बाद सिद्धू ने अपने अंदाज में गुरुवार की सुबह ट्वीट कर अपने विरोधियों को घेरा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सिद्धू ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ‘कौड़ी-कौड़ी बिके हुए लोग, समझौता करके घुटने पे टिके हुए लोग, अरे बरगद की बात करते हैं, गमलों में उगे हुए लोग। सिद्धू का यह ट्वीट कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के लिए पलटवार माना जा रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय