Tuesday, May 6, 2025

दिल्ली में 27 साल बाद झूठ की सरकार से मुक्ति – यनेश तंवर

जानसठ: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी जताई।

कस्बे के महिला चिकित्सालय चौपले पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष यनेश तंवर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी पर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि जनता ने केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार और झूठ से तंग आकर भाजपा को पूर्ण बहुमत का जनादेश दिया है।

मुजफ्फरनगर में दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत का जश्न, शिव चौक पर आतिशबाजी और नारेबाजी

यनेश तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और विकास कार्यों को जनता ने समर्थन दिया है। यह चुनाव परिणाम दर्शाता है कि जनता अब भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा और विकास की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर खतौली में जश्न

इस मौके पर एलडीबी के चेयरमैन बृजेश रस्तोगी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और बधाई दी। कार्यक्रम में प्रवीण तंवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित खत्री, पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता, बृजेश रस्तोगी, नेत्रपाल कश्यप, गौरव भटनागर, सुशील कुमार, विकास कुमार, अरुण शर्मा, आशीष तंवर, कपिल कुमार, विकास राजपूत, राजेश कांबोज, प्रदीप राणा, सतीश खटीक, चंद्रमुखी शर्मा, डॉक्टर विजेंद्र, रामनिवास प्रजापति, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, सुभाष चौधरी, अंकित संगल और पंकज कश्यप समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय