Thursday, May 15, 2025

बॉक्स ऑफिस पर ‘फुकरे-3’ का जलवा, कुल कमाई हुई 27.93 करोड़

मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी ‘फुकरे-3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 28 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। तीसरे दिन फिल्म ने 11.30 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म की कुल कमाई 27.93 करोड़ हो गई है।

सैक्निल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फुकरे-3’ ने रिलीज के पहले दिन 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने दूसरे दिन 7.71 करोड़ का कलेक्शन किया। ‘फुकरे-3’ में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं।

यह फिल्म फिल्म ‘फुकरे’ का सीक्वल है। इसका पहला एपिसोड 2013 में रिलीज हुआ था। इसके बाद 2017 में फिल्म का सीक्वल ‘फुकरे-2’ रिलीज हुआ। फिल्म ‘फुकरे-3’ का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है। पिछली दोनों कड़ियों का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय