Sunday, February 23, 2025

आने वाले 10 साल में तीन लाख करोड़ रुपए के काम किए जाएंगे पूरे : गडकरी

जबलपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि मध्यप्रदेश विकास के पथ पर लगातार आगे जा रहा है और सड़क एवं राजमार्ग के क्षेत्र में अगले 10 साल में 3 लाख करोड़ रुपए के काम पूरे किए जाएंगे।

गडकरी यहां विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, वीरेंद्र कुमार, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, राज्य सरकार के मंत्री राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल और परियोजनाओं से लाभान्वित होने वाले सभी क्षेत्रों के सांसद और विधायक भी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में गडकरी एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 2300 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की नौ सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का राज्य के विभिन्न क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।
समारोह को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं से किसानों का निर्यात और प्रदेश में पर्यटन बढ़ेगा। पर्यटन एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें 49 प्रतिशत कैपिटल इन्वेस्टमेंट केवल रोजगार निर्माण के लिए खर्च होता है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के खजुराहो और भेड़ाघाट पूरी दुनिया का आकर्षण का केंद्र हैं। अच्छे रोड, अच्छे रिसॉर्ट और अच्छे रेस्टोरेंट होंगे तो निश्चित रूप से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश आगे जा रहा है, यहां 3 लाख करोड़ रुपए के काम कर रहे हैं, ग्रीन एक्सप्रेस हाइवे बन रहे हैं। बड़े-बड़े 5 ग्रीन हाइवे 50 हजार करोड़ के बन रहे हैं, अभी तक दो लाख करोड़ रुपए के कार्यों का शुभारंभ हुआ है। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि वे वचन देते हैं कि 10 सालों में 3 लाख करोड़ रुपए के काम पूरे किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उनका विश्वास है कि इन सभी क्षेत्रों के विकास के साथ समृद्धता एवं संपन्नता आएगी और जबलपुर देश के विकासशील शहरों में अगले पायदान पर आएगा। इसके पहले गडकरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को भारत को आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय