Saturday, April 26, 2025

हिसार में गैंगस्टर के फुफेरे भाई पर फायरिंग, बाल-बाल बचा

हिसार। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव खैरमपुर के गैंगस्टर काला खैरमपुरिया के फुफेरे भाई विकास पर फायरिंग के मामले में पुलिलस ने एक नामजद सहित दो पर केस दर्ज किया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस को दी शिकायत में चुली कलां गांव के सीताराम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह और उसका लड़का विकास गत रात्रि अपने परिवार सहित मास्टर राजबीर की बेटी की शादी में हरियाणा ग्रीन पैलेस में गए हुए थे। वहां पर आरोपित स्वतंत्र भी अपने साथियों सहित शादी में आया हुआ था। उनकी उनके साले के बेटे काला खैरमपुरिया के साथ किसी मर्डर को लेकर रंजिश है। विकास जब खाना खाकर हुक्का पीने लगा तो आरोपित स्वतंत्र ने कहा कि दुश्मन सामने है, ऐसा कहते ही उसने विकास पर पर गोली चला दी। पहला फायर मिस हो गया, इसी दौरान उसका लड़का भागने लगा तो उसने दोबारा पिस्तोल से गोली चला दी, लेकिन वह बाल बाल बच गया और भाग गया। बेटे ने पैलेस से बाहर आकर उसे फोन करके वारदात की सूचना दी। इसके बाद वह वहां से निकल गए।

सीताराम ने बताया कि उसके साले के बेटे काला खैरमपुरिया का नाम धडौली के मास्टर पीके मर्डर केस में आया था। हमारा काला खैरमपुरिया से कोई मेल जोल नहीं है, लेकिन हमलावरों ने इसी रंजिश के चलते उनके बेटे पर फायर कर दिए। इस केस में वह पैरोल पर आने के बाद से फरार हो गया था। हिसार के खैरमपर गांव का काला कई मामलों में वांछित है। काला के गिरोह के सदस्यों ने राजस्थान के गंगानगर के व्यापारी अरुण जैन पर फायरिंग की थी और करीब दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। इसके अलावा काला खैरमपुरिया गिरोह के सदस्य सिरसा में अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए थे। काले ने खुद अपने मामा भाल सिंह पर सिरसा के चौपटा में गोलियां चलाई थी। हालांकि इलाज के बाद वह बच गया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय