Monday, April 28, 2025

नोएडा में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, चार लोग झुलसे

नोएडा। नोएडा में एक और छोटा एलपीजी सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है। आज सुबह एक परिवार के सदस्यों द्वारा चाय बनाते समय थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर- 67 स्थित ममूरा गांव में गैस सिलेंडर फटने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस आगजनी में घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया है।
जानकारी के अनुसार थाना फेस-3 क्षेत्र के ममूरा गांव के गली नम्बर- 3 में एक परिवार के सदस्यों द्वारा छोटा एलपीजी गैस सिलेंडर पर चाय बनाते समय गैस सिलेंडर अचानक तेज धमाकों के साथ फटने के कारण मकान में आग लग गई। इस हादसे में कमरे में मौजूद चार लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए। तेज धमाके से अवाज से आस पड़ोस में रहने वाले लोग दहशत में आ गए थे।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में लगी थी। कमरे में मौजूद अतर सिंह, मिथलेश, 15 वर्षीय कृष्णा और 10 वर्षीय गौरी झुलस गए है। सभी को पुलिस द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है । कोई हताहत नही है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-3 पुलिस मौके पर है और मामले की जांच की जा रही है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय