Sunday, April 28, 2024

गौतमबुद्ध नगर निकाय चुनाव परिणाम : सभी 5 निकायों पर उम्मीदवारों के बीच दिलचस्प मुकाबला, देखें पूरी रिपोर्ट

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गौतमबुद्ध नगर। गौतमबुद्ध नगर में 6 निकायों पर मतगणना हो रहा है। कहीं पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है तो कहीं पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे बढ़ता जा रहा है। जिले की दनकौर नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पीछे होती जा रही है। सभी पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है।

वही भारतीय जनता पार्टी की गीता पंडित आगे चल रही है। गीता पंडित को पहले राउंड में 6,023 मिले हैं। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के अयूब मलिक है, उनको अभी तक कुल 4,751 वोट मिले हैं। जिले की रिटर्निंग अधिकारी सार्थक गौतम ने बताया कि दादरी नगरपालिका के लिए कुल 49,292 लोगों ने मतदान किया था। जिसमें से 13,222 वोटों की गिनती हो चुकी है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बिलासपुर नगर पंचायत में कुल 6,166 लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। इनमें से 1,667 वोटों की गिनती हो चुकी है। अभी तक की मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सुदेश नागर आगे चल रही है, उनको पहले राउंड में 549 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर निर्दलीय चुनाव लड़ रही लता को 539 वोट मिले हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी की मीना कुमारी को 183 वोट मिले हैं।

गौतमबुद्ध नगर की दनकौर नगर पंचायत में कुल 8,453 लोगों ने वोट किया था, जिनमें से 2,544 वोटों की गिनती हो चुकी है। दनकौर नगर पंचायत में पहले दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी की राजवती चल रही है, उनको अभी तक 937 वोट मिले हैं। पहले नंबर पर निर्दलीय चुनाव लड़ रही रोशनी चल रही है, उनको 1124 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी की पूनम है, उनको कुल 276 वोट पहले राउंड में मिले हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय