Friday, May 16, 2025

राहुल गांधी को भेजे गए निर्वाचन आयोग के नोटिस का जवाब दिया जाएगा : गहलोत

जोधपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार दोपहर जोधपुर पहुंचे। यहां एयर पोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश के लोगों से मतदान की अपील की। कुछ देर मीडिया से बातचीत कर वे अपने सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए जनसंपर्क में जुट गए। यहां कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का सूत की मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री आज अपने विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क के लिए जोधपुर पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को मतदान करना चाहिए और वे बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। उन्होंने चिरंजीवी योजना 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख किए जाने वाली घोषणा पर कहा कि राइट टू हैल्थ बिल का मतलब भी यही है कि सबको स्वास्थ्य लाभ मिलें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी पर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए नोटिस को लेकर कहा कि इसका जवाब दिया जाएगा। कल उनको जवाब देना है, दे दिया जाएगा।

जनसंपर्क किया :

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने जोधपुर प्रवास के दौरान आज डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाबू पुरा, शिकारगढ़ और प्रेम नगर में डोर टू डोर जनसंपर्क की शुरुआत की। उसके बाद अब बीजेएस नट बस्ती में मुख्यमंत्री गहलोत जनसंपर्क कर रहे है। कांग्रेस नेता राजेंद्र सोलंकी और महापौर कुंती देवड़ा,राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल,एआईसीसी सदस्य वैभव गहलोत व समाजसेवी रणवीर सिंह कच्छवाहा भी साथ है। मंडल अध्यक्ष परमेंद्र सिंह के नेतृत्व में अशोक गहलोत का स्वागत किया गया।

आज रात्रि विश्राम मुख्यमंत्री गहलोत जोधपुर में ही करेंगे। कल पैतृक निवास के पास स्थित महामंदिर जैन स्कूल में मतदान करेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय