Saturday, May 10, 2025

गाजियाबाद की मेयर ने बीजेपी पार्षद को दी धमकी-गर्दन काट दूंगी, भ्रष्टाचार का आरोप लगाने से थी तिलमिलाई

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम की मेयर सुनीता दयाल ने आज बोर्ड बैठक के दौरान एक पार्षद द्वारा भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर उसे गर्दन काटने की धमकी दे डाली, जिससे बोर्ड बैठक में हंगामा खड़ा हो गया।
बताया जा रहा है कि गाजियाबाद नगर निगम बोर्ड बैठक में भाजपा पार्षद और मेयर के बीच जमकर नोंक-झोंक हो गई। भाजपा पार्षद के भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर मेयर सुनीता दयाल तिलमिला गईं और उन्होंने पार्षद को गर्दन काटने  की धमकी दे डाली, जिससे बोर्ड बैठक में हंगामा खड़ा हो गया। नगर आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका।
घटनाक्रम के अनुसार मंगलवार को गाजियाबाद नगर निगम की बोर्ड बैठक प्रस्तावित थी। इस दौरान बैठक में रखे गए प्रस्तावों पर चर्चा चल रही थी। बैठक के दौरान एक समय आया,  जब भाजपा के पार्षद मेयर से भिड़ गए। नगर निगम के
वार्ड 60 से भाजपा पार्षद सचिन डागर ने 30 लाख रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। जिस पर तिलमिलाई मेयर ने पार्षद को दी गर्दन काटने की धमकी दे डाली। मामला बढ़ता देख नगर आयुक्त को हस्तक्षेप करना पड़ा। देखे वीडियो-
पार्षद ने मेयर की तरफ उंगली उठाते हुए कहा कि वे भ्रष्टाचार का आरोप मेयर पर नहीं बल्कि नगर निगम अधिकारियों पर लगा रहे हैं। इसके बाद मामले को शांत करने के लिए नगर आयुक्त को बीच में बोलना पड़ा और उनके हस्तक्षेप के
बाद मामला शांत हुआ। मेयर और पार्षद के बीच हुई कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नगर निगम की बोर्ड बैठक हंगामे वाली रही और इस दौरान कई बार नोकझोंक देखने को मिली। पूरी बैठक के दौरान नगर निगम अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय