Monday, April 28, 2025

पश्चिम बंगाल सरकार किम जोंग उन की तरह काम कर रही – गिरिराज सिंह

कोलकाता। भाजपा नेता और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बंगाल में कानून-व्यवस्था नहीं है। ममता बनर्जी की सरकार किम जोंग उन की तरह काम कर रही है। गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। यहां कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता। मैं डंके की चोट पर कह रहा हूं, सीएम किम जोंग उन की तरह काम कर रही हैं। किम जोंग उन के सामने अगर कोई विरोधी बोल दे तो उसको मौत की सजा मिलती है। बंगाल में ना हमारी बेटी सुरक्षित है और ना लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने ममता सरकार को किम जोंग उन की सरकार बताया।

 

मिथलेश और सुम्बुल में सिमटा सीधा मुकाबला, दलितों ने आज़ाद पर जताया भरोसा, बसपा नहीं आई फ्रेम में नज़र !

[irp cats=”24”]

 

 

उन्होंने कहा कि किम जोंग उन की सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चलती। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र और झारखंड एग्जिट पोल के नतीजों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं एग्जिट पोल पर ज्यादा कुछ नहीं बोलता। हरियाणा में तो मुझे हरा दिया था। हालांकि, उन्होंने कहा है दोनों राज्यों में एनडीए की सरकार बनेगी। केंद्रीय मंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि जब कानून-व्यवस्था ठीक रहती है तो इंडस्ट्री फलती-फूलती है। प्रदेश से इंडस्ट्री पलायन कर रही हैं। कभी प्रदेश ‘मदर ऑफ टेक्सटाइल’ (वस्त्र की जननी) था। बाद की सरकारों ने और ममता बनर्जी से इसे तबाह कर दिया।

 

मुरादाबाद में सपा प्रत्याशी ने की चुनाव रद्द करने की मांग, SSP ने किये 3 पुलिसकर्मी चुनावी ड्यूटी से हटाए

 

केंद्रीय मंत्री ने भाजपा नेता सुकांत मजूमदार की गिरफ्तारी पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सुकांत मजूमदार को गिरफ्तार करना इस सरकार की कायरता है। कानून की धज्जियां उड़ाना है। जो भी इस सरकार के खिलाफ बोलेगा उसे भी ये गिरफ्तार करेंगे। हमें डर लगता है कि कहीं सच बात राज्यपाल ना बोल दें और उन्हें ये गिरफ्तार ना कर लें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय