Saturday, September 21, 2024

नोएडा में एलिवेटेड रोड के पिलर पर फंसी लड़की, पुलिस बल मौके पर मौजूद, रेस्क्यू जारी

नोएडा। नोएडा में एलिवेटेड रोड के पिलर पर एक लड़की फंस गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल और भीड़ उसे रेस्क्यू करने का प्रयास कर रही है। लड़की अपनी स्कूटी से जा रही थी। नोएडा के सेक्टर-25 के सामने एलिवेटेड रोड पर उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वह पिलर पर फंस गई। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने लड़की को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

सूचना मिलने सेक्टर-20 थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लड़की के रेस्क्यू का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है है कि स्कूटी चला रही लड़की को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, जिससे ये घटना हुई। एलिवेटेड रोड के पिलर पर फंसी लड़की का रेस्क्यू किया जा रहा है।

 

 

मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को भी दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लड़की के रेस्क्यू के बाद इस मामले की जांच की जाएगी और सीसीटीवी फुटेज के जरिए उस अज्ञात वाहन को ढूंढ निकाला जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि वाहन की रफ्तार काफी तेज रही होगी। इसी कारण स्कूटी से एक्सीडेंट होने के बाद लड़की काफी ऊंचाई से उछलकर पिलर पर जा गिरी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय