Saturday, April 26, 2025

दलित समाज को आरक्षण विहीन करने को सरकारी संस्थाओं का किया जा रहा निजीकरण

मेरठ। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त जिला चेयरमैन किरण पाल जाटव का अभिनन्दन समारोह कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर बुधवार को किया गया। अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व जिला अध्यक्ष कमल सिंह जाटव ने कहा कि दलित समाज को आरक्षण विहीन करने के लिये सरकारी संस्थाओं का निजी करण किया जा रहा है।

कार्यक्रम के सयोजक उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति के उपाध्यक्ष योगी जाटव व अध्यक्षता पूर्व शहर अध्यक्ष मायाप्रकाश शर्मा व संचालक शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने किया। योगी जाटव ने कहा कि दलित समाज कि हितेषी एक मात्र पार्टी केवल कांग्रेस ही है, अन्य दलों ने केवल दलित समाज का शोषण ही किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने कहा कि सोनिया गांधी के कार्यकाल में भारत को पहला राष्टपति व लोकसभा की प्रथम दलित महिला अध्यक्ष मीरा कुमार बनीं। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे व उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी को बनाया।

[irp cats=”24”]

उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने 24 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए तन-मन-धन से संविधान व कांग्रेस के लिए कार्य करने कि शपथ ली। कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने कचहरी स्थित बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय